सीमा सुरक्षा बल शांतिकाल के दौरान भारत के सीमा की रखवाली और अंतरराष्ट्रीय अपराध को रोकने का काम करता है। यह गृह मंत्रालय के अधीन एक केंद्रीय सरकारी एजेंसी है। सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force Ranks) के प्रमुख को महानिदेशक (DG) कहा जाता है जो भारतीय पुलिस सेवा का एक अधिकारी होता है।
वर्तमान में बीएसएफ के 186 बटालियन के अंतर्गत एयर विंग, समुद्री विंग, आर्टिलरी रेजिमेंट, और कमांडो इकाइयों सहित 2.5 लाख सैन्यकर्मी कार्यरत हैं| वर्तमान में यह दुनिया की सबसे बड़ी सीमा सुरक्षा बल है। सीमा सुरक्षा बल का आदर्श वाक्य “जीवन पर्यन्त कर्तव्य (Duty Unto Death)” है| इस लेख में हम सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force Ranks) के अधिकारियों की रैंक एवं उनके बैज का विवरण दे रहे हैं।
भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) की रैंक एवं उनके बैज (Border Security Force Ranks)
1. महानिदेशक (DG) [Director General (DG)]
सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सर्वोच्च अधिकारी को महानिदेशक कहा जाता है| महानिदेशक के वर्दी पर तलवार और डंडा क्रॉस के रूप में रहते हैं जिनके ऊपर भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ का निशान होता है| सीमा सुरक्षा बल के पहले महानिदेशक के. एफ. रूस्तमजी थे। (Border Security Force Ranks)
2. विशेष महानिदेशक (SDG) [Special Director General (SDG)]
विशेष महानिदेशकके वर्दी पर तलवार और डंडा क्रॉस के रूप में रहते हैं जिनके ऊपर भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ का निशान होता है। (Border Security Force Ranks)
3. अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) [Additional Director General (ADG)]
अतिरिक्त महानिदेशकके वर्दी पर तलवार और डंडा क्रॉस के रूप में रहते हैं जिनके ऊपर भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ का निशान होता है|
नोट: BSF के महानिदेशक (DG), विशेष महानिदेशक (SDG) एवं अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) कीवर्दी पर एक समान निशान होता है। (Border Security Force Ranks)
4. महानिरीक्षक या इंस्पेक्टर जनरल (IG) [Inspector General (IG)]
महानिरीक्षक या इंस्पेक्टर जेनरलके वर्दी पर तलवार और डंडा क्रॉस के रूप में रहते हैं जिनके ऊपर पंचभुजाकार सितारे (star) का निशान होता है|
5. उप महानिरीक्षक (DIG) [Deputy Inspector General (DIG)]
उप महानिरीक्षक के वर्दी पर तीन, पंचभुजाकार सितारे (star) त्रिभुजाकार रूप में रहते हैं जिनके ऊपर भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ का निशान होता है|
6. कमांडेंट या सेनानायक (CO) [Commandant (CO)]
कमांडेंट या सेनानायक के वर्दी पर दो, पंचभुजाकार सितारे (star) के ऊपर भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ का निशान होता है|
7. सेकेण्ड कमांडेंट (2 IC) [Second in Command (2 IC)]
सेकेण्ड कमांडेंटके वर्दी पर पंचभुजाकार सितारे (star) के ऊपर भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ का निशान होता है|
8. उप कमांडेंट या डिप्टी कमांडेंट (DC) [Deputy Commandant (DC)]
डिप्टी कमांडेंट के वर्दी पर भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ का निशान होता है|
9. असिस्टेंट कमांडेंट या सहायक कमांडेंट (AC) [Assistant Commandant (AC)]
असिस्टेंट कमांडेंटके वर्दी पर तीन, पंचभुजाकार सितारे (star) का निशान होता है|
10. इंस्पेक्टर या निरीक्षक [Inspector]
इंस्पेक्टर के वर्दी पर तीन, पंचभुजाकार सितारे (star) और लाल एवं नीले रंग की दो स्ट्रिप (पट्टी) का निशान होता है। (Border Security Force Ranks)
11. सब इंस्पेक्टर या उप निरीक्षक (SI) [Sub Inspector (SI)]
सब इंस्पेक्टरके वर्दी पर दो, पंचभुजाकार सितारे (star) और लाल एवं नीले रंग की दो स्ट्रिप (पट्टी) का निशान होता है|
12. सहायक उप निरीक्षक या असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) [Assistant Sub Inspector (ASI)]
सहायक उप निरीक्षक के वर्दी पर पंचभुजाकार सितारा (star) और लाल एवं नीले रंग की दो स्ट्रिप (पट्टी) का निशान होता है|
13. हेड कांस्टेबल [Head Constable]
हेड कांस्टेबलके वर्दी पर तीन रैंक शेवरॉन (तीन धारियों वाली पट्टी) का निशान होता है|
14. वरिष्ठ कांस्टेबल [Senior Constable]
वरिष्ठ कांस्टेबल के वर्दी पर दो रैंक शेवरॉन (दो धारियों वाली पट्टी) का निशान होता है|
15. कांस्टेबल [Constable]
कांस्टेबलके वर्दी पर कोई निशान नहीं होता है। (Border Security Force Ranks)
इसेभी देखे – ॥ भारतीय सेना के पद की जानकारी Indian Army Ranks (इंडियन आर्मी रैंक) ॥ भारतीय वायु सेना के पद की जानकारी (Indian Air Force Ranks) ॥ भारतीय सेना ॥ Aadesh.guru ॥ अष्टांग योग (Ashtanga Yoga) ॥